RANCHI : अगर आपके मोबाइल पर जनगणना के नाम पर कोई कॉल आए और आपसे ओटीपी या बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जाए, तो सावधान हो जाइए. झारखंड में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाया है. अब ठग खुद को जनगणना कर्मी या सर्वेयर बताकर लोगों को निशाना बना रहे हैं.
इसे भी पढ़े : झारखंड की महिलाओं पर डबल खतरा! NFHS-6 रिपोर्ट में कुपोषण, मोटापा और बिगड़ती सेहत ने बढ़ाई चिंता
बोकारो के चास इलाके समेत कई जगहों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जहां साइबर ठग लोगों को फोन कर कहते हैं कि उनके घर का सूचीकरण पूरा हो चुका है और डिजिटल जनगणना फॉर्म को फाइनल करने के लिए मोबाइल पर आने वाला ओटीपी बताना होगा.
जैसे ही कोई व्यक्ति ओटीपी साझा करता है, ठग उसके बैंक खाते से पैसे उड़ा सकते हैं या मोबाइल का एक्सेस हासिल कर सकते हैं .इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चास के बीडीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा है कि जनगणना कर्मी कभी भी बैंक डिटेल, ओटीपी, आधार नंबर या किसी भी प्रकार की गोपनीय वित्तीय जानकारी नहीं मांगते हैं.
इसे भी पढे़ : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
