RANCHI : राजधानी के मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप एक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है. जमीन मालिक पक्ष ने निर्माण कार्य में बाधा डालने और जबरन कब्जे का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी: पुलिस को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार
जमीन मालिक पक्ष का कहना है कि पिछले करीब 6 महीनों से उनके निर्माण कार्य में लगातार बाधा डाली जा रही है. कई बार बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त किया गया और काम रुकवाने की कोशिश की गई.
पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में लालपुर थाना में लिखित शिकायत भी दी थी. उनका आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे थे, लेकिन दूसरे पक्ष ने कागजात प्रस्तुत नहीं किए.
जमीन मालिक पक्ष का आरोप है कि हाल ही में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और बनी हुई बाउंड्री को तोड़ दिया. बाउंड्री तोड़ने के बाद उसी जमीन पर सरना झंडा भी गाड़ दिया गया ताकि जमीन पर दावा जताया जा सके.
इसके अलावा कुछ लोगों पर निर्माण शुरू करने के बदले रंगदारी मांगने का भी आरोप लगा है.विवाद का मुख्य कारण जमीन की प्रकृति है.
शिकायतकर्ता का कहना है कि खाता संख्या 133 वाली यह जमीन सामान्य श्रेणी की है. वर्ष 2008 में विधिवत खरीद-बिक्री से यह जमीन हस्तांतरित हुई थी और वर्तमान मालिक मनीषा सिन्हा हैं.
वहीं दूसरा पक्ष इस जमीन को अनुसूचित जनजाति ST की जमीन बताकर अपना दावा कर रहा है.
जमीन मालिक पक्ष ने प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग और न्यायालय से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि जमीन के वास्तविक स्वामित्व और सभी पक्षों के दावों की कानूनी जांच होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : झारखंड की सभी सड़कों की होगी जियो टैगिंग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश ; सड़क निर्माण और मरम्मत की होगी डिजिटल निगरानी
