Ranchi : क्रिकेट की दुनिया में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और शानदार प्रदर्शन से पहचान बना चुके युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है. कम उम्र में ही देशभर में लोकप्रिय हो चुके वैभव को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा. सरकार का मानना है कि वैभव युवाओं के बीच फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का मजबूत संदेश देंगे
इसे भी पढ़े : कर्नाटक में मामला शांत, झारखंड में राधाकृष्ण किशोर के तेवर गरम

झारखंड में सम्मानित होंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाज़ी की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन वैभव ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश को प्रभावित किया है। मंत्री ने कहा कि कम उम्र में बड़े गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर खेलना उनकी अद्भुत प्रतिभा को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि वैभव ने अपने माता-पिता, बिहार और देश का नाम रोशन किया है और जल्द ही उन्हें झारखंड में सम्मानित किया जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी बने करोड़ों युवाओं की प्रेरणा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास लिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि बड़े मंच पर जिस निडरता और आत्मविश्वास के साथ वैभव ने बल्लेबाज़ी की, वह उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है. मंत्री ने कहा कि वैभव आज देश के युवाओं के रोल मॉडल बन चुके हैं.
वैभव देंगे हेल्थ और फिटनेस का संदेश
स्वास्थ्य मंत्री ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सोच और प्रतिभा बेहद प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि विभाग वैभव के जरिए युवाओं तक स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाने का काम करेगा
ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में रह चुके हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी झारखंड सरकार के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ चुका है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी को राज्य सरकार ने कई विभागों के प्रचार अभियान से जोड़ा था. इसके बदले उन्हें इनाम और आवासीय जमीन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं.
इसे भी पढ़े : हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला : झारखंड में जलस्रोतों से हटेगा अतिक्रमण, शहरों में बढ़ेगी स्मार्ट सुविधाएं
