RANCHI : जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को लेकर रांची में आज से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है.
श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग और रूट डायवर्जन तय किए हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड की सभी सड़कों की होगी जियो टैगिंग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश ; सड़क निर्माण और मरम्मत की होगी डिजिटल निगरानी
बिरसा चौक से आने वाले: अपने वाहन शहीद मैदान में पार्क करेंगे.तुपुदाना, हटिया.
धुर्वा से आने वाले: प्रभात तारा मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है.
अतिरिक्त पार्किंग: तिरिल मोड़ स्थित हेलिपैड में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.
नो-एंट्री:
तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान के मुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, सवारी वाहन और बाइक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
बिरसा चौक से रिंग रोड जाने वाले: सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होकर जाएंगे.
रिंग रोड से मेला/शहर आने वाले भारी-हल्के वाहन: तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे.
एचईसी और विधानसभा की ओर से रिंग रोड जाने वाले: उनके लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं.
ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें और डायवर्जन वाले रास्तों से बचें ताकि रथयात्रा के दौरान आवागमन सुगम रहे.
इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी में जमीन विवाद, बाउंड्री तोड़ गाड़ा सरना झंडा
