JHARKHAND : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के रांची मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से लेकर 6 जून तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है.
राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
रांची और आसपास के क्षेत्रों में 2 जून से आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें.
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव के बीच नितिन नवीन पहुंचेंगे रांची, BJP की चुनावी रणनीति को मिलेगी धार
