RANCHI : रांची के रातू थाना क्षेत्र में भाजपा नेता कमलेश राम के भांजे रोहित की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने मामले में दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
इसे भी पढ़ें : आदिवासी सीटों के वितरण पर छिड़ी बहस 4.3% आबादी के पास 29% ST सीटें- निशा उरांव
जानकारी के अनुसार, रातू इलाके में एक महिला ने रोहित पर छेड़खानी का आरोप लगाया था. आरोप के बाद महिला के परिजन और स्थानीय लोगों ने रोहित को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.बताया जा रहा है कि हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के दौरान डायल 112 के माध्यम से किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी. सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रोहित को भीड़ से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले को लेकर भाजपा नेता कमलेश राम ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि छेड़खानी का आरोप झूठा है और रोहित की हत्या के पीछे जमीनी विवाद की साजिश है. उनका कहना है कि पुराने जमीन विवाद को लेकर सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया.
इसे भी पढ़ें : चलती ई-रिक्शा में हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म, नर्स की सूझबूझ से बची मां की जान
