RANCHI : झारखंड में 12 जून को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026, किसके सिर सजेगा जीत का ताज,किसे लगेगा झटका और क्या होगा ‘खेला’
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार तक पहुंच चुका है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं.
मौसम में इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
राजधानी रांची की बात करें तो यहां भी मौसम सुहाना बना रह सकता है. 12 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना के कारण दिन और रात दोनों समय मौसम में नरमी महसूस होगी. इससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम बदलेगा करवट, 11 जून से आंधी-बारिश की दस्तक, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
