BOKARO : झारखंड के बोकारो जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है. जरीडीह थाना क्षेत्र के गायछंदा गांव का रहने वाला 15 वर्षीय प्रदीप सोरेन पिछले कई दिनों से लापता है. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और लोगों से मदद की अपील की है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों को 65 करोड़ की बड़ी सौगात, मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
परिवार के अनुसार, प्रदीप सोरेन 17 जुलाई 2026 की सुबह करीब 5 बजे दौड़ने के लिए घर से निकला था. वह घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित खेत की ओर गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा. परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
गुमशुदा किशोर की उम्र 15 वर्ष बताई गई है. उसका रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट और शरीर पतला-दुबला है. घटना के समय उसने सफेद और काले रंग की चेक शर्ट, काला ट्राउजर और जूते पहन रखे थे. जानकारी के मुताबिक वह अपने साथ मोबाइल फोन और साइकिल भी लेकर गया था.

प्रदीप के पिता का नाम सुखलाल मांझी और माता का नाम संजती देवी है. परिवार ने जरीडीह थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और किशोर की तलाश की मांग की है.परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रदीप सोरेन के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत परिवार या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें.
इसे भी पढ़ें : SC/ST एक्ट के मामलों पर पुलिस मुख्यालय सख्त, राज्यव्यापी समीक्षा बैठक
