RANCHI : आज 30 जुलाई से पवित्र श्रावण मास की शुरुआत हो गई है. यह शुभ महीना 28 अगस्त तक चलेगा. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं और कांवरियों का झारखंड की धरती पर स्वागत किया है.
इसे भी पढ़ें : JSSC कक्षपाल भर्ती में 59,457 आवेदन रद्द, जानिए क्या रही बड़ी वजह भर्ती में बड़ा अपडेट.
श्रद्धालुओं के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी भक्तों के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से सभी श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और तप सफल हो तथा यह पावन श्रावण मास हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लेकर आए.

श्रावणी मेला को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं.
प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से यात्रा सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्ण बनेगी.अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का जयघोष करते हुए सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं.
इसे भी पढ़ें : JPSC सिविल सेवा परीक्षा जांच में CID की कार्रवाई तेज. सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट की कार्बन कॉपी
