RANCHI : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट और विशेष परीक्षा 2026 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 7 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेंगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और सभी परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र 30 जुलाई से ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा.
JAC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं आईटी एवं वोकेशनल विषयों की परीक्षा 7 अगस्त को सुबह 9:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी.
30 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
काउंसिल ने बताया है कि सभी अभ्यर्थी 30 जुलाई से JAC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ मान्य पहचान पत्र भी अपने साथ रखें.

JAC मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का शेड्यूल
7 अगस्त
- पहली पाली. वाणिज्य, गृह विज्ञान, आईटी एवं वोकेशनल
- दूसरी पाली. उर्दू
8 अगस्त
- पहली पाली. हिंदी (कोर्स ए एवं बी)
- दूसरी पाली. विज्ञान
10 अगस्त
- पहली पाली. संस्कृत
- दूसरी पाली. सामाजिक विज्ञान
11 अगस्त
- पहली पाली. गणित
- दूसरी पाली. फारसी, उरांव, कुरमाली, उड़िया, हो, पंचपरगनिया, संथाली, खोरठा, नागपुरी, बांग्ला, मुंडारी, खड़िया एवं अरबी
12 अगस्त
- पहली पाली. अंग्रेजी
- दूसरी पाली. संगीत
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें. एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा. किसी भी अपडेट या बदलाव की जानकारी के लिए केवल JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना पर ही भरोसा करें.
