RANCHI : रांची में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है.
शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने अधिकारियों के साथ वार्ड-22 और वार्ड-4 के कई इलाकों का निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें : थैंक यू मेरी जान,वाले फेसबुक संदेश से टूटी शादी, झारखंड हाई कोर्ट ने बहाल किया विवाह
कहां-कहां हुआ निरीक्षण:
वार्ड-22 अमन कम्युनिटी हॉल: यहां निगम की करीब 34 डिसमिल जमीन का निरीक्षण किया गया. इस जमीन पर कुछ लोगों ने झुग्गी-झोपड़ी बनाकर कब्जा कर रखा है.
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस जमीन के लिए ऐसा विकास प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिससे भविष्य में इसका इस्तेमाल आम लोगों के हित में किया जा सके.
छोटा तालाब: टीम यहां सड़क किनारे अतिक्रमण मिलने पर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम को जल्द अभियान चलाकर पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया.
वार्ड-4 चिरौंदी ओल्ड एज होम: यहां करीब एकड़ सरकारी जमीन देखी गई. अधिकारियों से कहा गया कि स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां जनउपयोगी विकास की योजना बनाई जाए.
अब देखने वाली बात होगी कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कब शुरू करता है और इन सरकारी जमीनों पर जनहित से जुड़ी योजनाएं कब तक जमीन पर उतरती हैं.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के स्कूल में MDM के लिए मिलावटी तेल इस्तेमाल करने का आरोप, बीडीओ की छापेमारी में सैंपल जब्त
