RANCHI : अपने बच्चे को डांटने से पहले दो बार जरूर सोचे .क्योंकि इस वक़्त बच्चों का मानसिक मनोबल इस स्तर पर पहुंच चुका है कि अगर परिवार वाले थोड़ी दांत फटकार लगाते है या किसी चीज़ के लिए मना करते है तो बच्चे सहन नहीं कर पाते .
इसे भी पढ़ें : न्यूज़क्लिक को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने FIR और ED जांच की रद्द
गुरवार को खेलगांव के थाना क्षेत्र के न्यू खटांगा में एक नाबालिक लड़के ने अपने परिवार वालों से नाराज होकर फांसी लगा ली .दरअसल बच्चा पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ना चाहता , परिजनों ने मना किया और दांत लगा दी , कुछ देर बाद युवक का शव लटका हुआ मिला .
घटना की खबर मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की , परिजन और आस पास के लोगों से पूछ ताछ कि , जिससे किसी अन्य कारण की जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई , पर पुलिस सारे पहलू खंगाल रही है.
इसी तरह कुछ दिन पहले धुरवा के जगन्नाथपुर से एक घटना सामने आई थी जहां माँ ने धूप में खेलने को मना कर डाट लगाई जिसके बाद 10 वर्षीय बहन और 6 वर्षीय भाई घर छोड़कर भाग जाते है , हालांकि रांची पुलिस 48 घंटे के अंदर उन्हें ढूंढ निकलता है.पर ये दोनों वारदात से अभिभावकों में बच्चों को डांटने का खौफ बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के चार दिव्यांग क्रिकेटर राष्ट्रीय सीरीज में चयनित
