RANCHI : झारखंड में तेजी से फैल रहे ड्रग नेटवर्क को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. खास चिंता की बात यह है कि नशे का यह नेटवर्क स्कूली बच्चों और युवाओं को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा है.
इसे भी पढ़ें : विधायक नीरा यादव के निजी चालक की धारदार हथियार से हत्या
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है. मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए बड़े अधिकारियों से लेकर थाने स्तर तक के पुलिसकर्मियों को सक्रिय किया गया है.
डीजीपी के आदेश के बाद जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जेल में बंद और जमानत पर बाहर आए ड्रग पैडलर्स तथा नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ड्रग नेटवर्क की पूरी श्रृंखला की गहन जांच करने और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह नेटवर्क केवल कानून-व्यवस्था के लिए ही नहीं बल्कि राज्य के भविष्य के लिए भी बड़ा खतरा है. नशे का कारोबार युवाओं को गलत रास्ते पर धकेलकर उनके जीवन और करियर को बर्बाद कर सकता है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के शोधकर्ताओं का बड़ा आविष्कार, AI ब्लड शुगर टेस्टिंग डिवाइस को पेटेंट
