GUMLA : विशुनपुर प्रखंड के सरहुआपानी स्थित आवासीय विद्यालय परिसर में झारखंड राज्य आदिम जनजाति समन्वय समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, सम्मान समारोह और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया.
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव से पहले BJP विधायक प्रकाश राम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती;क्या परिमल नाथवानी की बढ़ेगी मुश्किल ?
कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए आदिम जनजाति समुदायों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.कार्यक्रम के दौरान आदिम जनजातियों के अधिकार, शिक्षा, सामाजिक विकास, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में आदिम जनजातियों की भाषा, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखना बड़ी चुनौती है. इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है.आयोजन में पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.
वहीं समाज और समुदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम को संरक्षक शिवचरण मालतो, संयोजक विमल चंद्र असुर, सह-संयोजक मरवाड़ी बिरहोर और सदस्य सह मुखिया ज्योति बेहर समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया.
इसे भी पढ़ें : 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां ! क्या खत्म होने वाला है पेट्रोल का दौर ? जानिए फायदे, चुनौतियां और आपकी जेब पर इसका असर
