DEVGHAR : श्रावण माह की शुरुआत के साथ झारखंड सरकार ने बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. पूरे श्रावणी मेले के दौरान VIP और आउट-ऑफ-टर्न दर्शन की सुविधा पूरी तरह बंद रहेगी. नई व्यवस्था 30 जुलाई से लागू हो गई है और पूरे श्रावण मास तक प्रभावी रहेगी.
इसे भी पढ़ें : जेपीएससी जांच : अब अभ्यर्थियों की ओएमआर कार्बन कॉपी से होगी फॉरेंसिक पड़ताल, सीआईडी ने जारी किया नोटिस
आधिकारिक आदेश हुआ जारी
इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की अपर मुख्य सचिव सह गृह सचिव वंदना डाडेल की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मेले के दौरान नई व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए.
आम श्रद्धालुओं को मिलेगी समान सुविधा
हर वर्ष श्रावणी मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु और कांवरिये देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करते हैं. भारी भीड़ को देखते हुए इस बार भी मंदिर प्रशासन ने अर्घा सिस्टम लागू किया है, जिससे दर्शन और जलार्पण की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके.

श्रद्धालुओं से प्रशासन ने की अपील
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे मेले के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें. इससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रहेगी और सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से पूजा-अर्चना कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें :JPSC सिविल सेवा परीक्षा जांच में CID की कार्रवाई तेज. सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट की कार्बन कॉपी
