RANCHI : झारखंड सरकार ने राज्य के नए महाधिवक्ता (Advocate General) की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है. विधि विभाग ने 14 जून 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की.
इसे भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना की राशि जल्द होगी जारी, 2.86 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति राज्यपाल के आदेश से की गई है. रोहितश्य रॉय झारखंड उच्च न्यायालय में लंबे समय से वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं इससे पहले झारखंड के तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 14 जून 2026 को दिए गए उनके त्याग-पत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.अधिसूचना में कहा गया है कि रोहितश्य रॉय की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी.
हालांकि, राजीव रंजन के इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. उनके इस्तीफे को लेकर राजनीतिक और कानूनी गलियारों में विभिन्न तरह की चर्चाएं और अटकलें जारी हैं.
इसे भी पढ़ें : रांची में बनेगा 40 किमी लंबा साइकिल ट्रैक, देश का दूसरा सबसे बड़ा साइकिल कॉरिडोर
