RANCHI : झारखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने आज राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार. राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.
इसे भी पढ़े : रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा मंजूर

आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है. किसानों के लिए भी यह बारिश खरीफ फसलों की बुआई के लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है. हालांकि मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. खुले मैदानों. पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार. अगले कुछ दिनों तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.
इसे भी पढ़े : मंईयां सम्मान योजना की राशि जल्द होगी जारी, 2.86 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे पूरे झारखंड में प्रभावी हो रही हैं. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.
स्रोत. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD). मौसम केंद्र रांची
