RANCHI : झारखंड की राजधानी Ranchi समेत आसपास के जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाओं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में गर्मी का असर कम हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 20 मई तक झारखंड में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना बेहद कम है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा. .
इसे भी पढ़ें : झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, JSSC CGL Technical Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिम से पूर्व भारत तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय है. इसके कारण वातावरण में नमी बनी हुई है और बादलों का प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है. इसी सिस्टम की वजह से रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम और ठंडा हो गया.9 मई 2026 को रांची का मौसम सामान्य बना हुआ है. शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय बारिश की संभावना करीब 65 प्रतिशत है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के स्कूल परिसर में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका से हड़कंप
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रांची में पिछले 24 घंटों में 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं राज्य के कई अन्य जिलों से बारिश और ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आसमान साफ होने के बावजूद स्थानीय सिस्टम की सक्रियता के कारण अचानक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनी रह सकती है.
