RANCHI/KODERMA : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बुधवार को ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश पंजी के संधारण और परिसर की साफ-सफाई की भी जांच की गई.

इसे भी पढें :झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने शुरू की बड़ी कार्रवाई
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की नियमित निगरानी की जाए और सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे.
निर्वाचन शाखा के अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी सहित निर्वाचन शाखा के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की.
