RANCHI : रांची स्थित राष्ट्रीय RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले की साजिश दुबई में रची गई थी और इसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI तथा टीटीएच नामक आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : 30 वोट नाथवानी को , 29 बैजनाथ राम को प्रणव झा की हार ने बढ़ाए सवाल
पुलिस के अनुसार, लोहरदगा निवासी अमन अंसारी को दुबई में बैठे शाहबाज आलम उर्फ भट्टी ने RSS कार्यालय को निशाना बनाने का टास्क दिया था.
इस काम के बदले उसे मोटी रकम मिलने वाली थी. जांच में यह भी सामने आया है कि हमले के दौरान अमन पेट्रोल बम फेंक रहा था, जबकि उसका साथी सैफ अंसारी पूरी घटना का वीडियो बना रहा था. बाद में यह वीडियो दुबई भेजा गया था.
इस मामले में गिरफ्तार सैफ अंसारी पूछताछ के दौरान थाना हाजत से फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे मांडर टोल प्लाजा के पास दोबारा गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि अमन अंसारी पहले दुबई में एसी तकनीशियन के रूप में काम करता था. वहीं उसकी मुलाकात शाहबाज उर्फ भट्टी से हुई थी.
अधिकारियों के अनुसार, अमन के बैंक खाते में विदेश से कई बार पैसे भेजे गए थे, जिसकी जांच की जा रही है.फिलहाल पुलिस झारखंड में सक्रिय उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जो कथित तौर पर इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड राज्यसभा चुनाव : बैजनाथ राम और परिमल नाथवानी की जीत, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार ने खड़े किए कई सवाल
