RANCHI : कांग्रेस नेता राज उरांव ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आदिवासी कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा राज्य जनजातीय परामर्शदात्री परिषद (Tribal Advisory Council) में कांग्रेस नेताओं की नियुक्ति को लेकर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है.
राज उरांव ने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट साझा करते हुए एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं CWC सदस्य के. राजू और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई यह स्वीकृति आदिवासी समाज की आवाज को और मजबूत करने का काम करेगी.
इसे भी पढ़ें : धनबाद की बेटी कंचन सिंह ने पेरिस फैशन वीक में रचा इतिहास, ‘काली धरती’ थीम से जीता दिल
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह फैसला जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में अहम भूमिका निभाएगा. साथ ही नियुक्त नेताओं के अनुभव और प्रतिबद्धता से आदिवासी हितों की रक्षा और उनके विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई.
इसे भी पढ़ें : गर्मी से बेहाल बिहार-झारखंड को जल्द मिलेगी राहत, समय से पहले आएगा मॉनसून
राज उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है. पोस्ट के अंत में उन्होंने “जय आदिवासी, जय कांग्रेस” का नारा भी दिया.
