RANCHI : मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार NEET और JEE की प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है. प्रस्ताव के अनुसार, 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों को मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए 50 प्रतिशत तक वेटेज दिया जा सकता है.
इसे भी पढ़े : डीएसपीएमयू में खेल विभाग के शिक्षक पर गंभीर आरोप,आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन

वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% तक वेटेज
सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव का उद्देश्य छात्रों की केवल एक प्रवेश परीक्षा पर निर्भरता कम करना और स्कूल शिक्षा को अधिक महत्व देना है. यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो छात्रों का मूल्यांकन केवल NEET या JEE के प्रदर्शन के आधार पर नहीं, बल्कि बोर्ड परीक्षा के अंकों को भी ध्यान में रखकर किया जाएगा.प्रस्तावित सुधारों में प्रवेश परीक्षाओं के सिलेबस को स्कूल पाठ्यक्रम के अधिक अनुरूप बनाने, साल में एक से अधिक बार परीक्षा आयोजित करने और भविष्य में कंप्यूटर आधारित एडैप्टिव टेस्टिंग सिस्टम लागू करने जैसे सुझाव भी शामिल हैं. सरकार का मानना है कि इससे कोचिंग संस्थानों पर निर्भरता कम होगी और छात्रों का अधिक संतुलित मूल्यांकन संभव हो सकेगा. हालांकि, अभी इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. फिलहाल यह प्रस्ताव विचाराधीन है और सरकार की मंजूरी के बाद ही इसे लागू किया जाएगा.
यदि यह बदलाव लागू होता है तो देश की प्रवेश परीक्षा प्रणाली में यह एक बड़ा सुधार माना जाएगा. इससे लाखों छात्रों की तैयारी की रणनीति बदल सकती है और 12वीं बोर्ड परीक्षा का महत्व पहले की तुलना में काफी बढ़ जाएगा.
