HAZARIBAAG : हजारीबाग कोषागार से 15 करोड़ की अवैध निकासी मामला. CID कोर्ट ने खुशबू सिंह, काजल कुमारी और धीरेंद्र सिंह की जमानत याचिका खारिज की.
हजारीबाग कोषागार से वेतन मद से करीब 15 करोड़ रुपये की कथित अवैध निकासी मामले में तीन आरोपियों को बड़ा झटका लगा है.
इसे भी पढ़ें : नगराटोली छात्रावास में क्लस्टर प्रणाली के विरोध में छात्रों की आवाज, मातृभाषा शिक्षा और विषयों की सुरक्षा की मांग
CID की विशेष अदालत ने खुशबू सिंह, काजल कुमारी और धीरेंद्र सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है.
क्या है पूरा मामला
यह मामला हजारीबाग के लोहसिंघना थाना कांड संख्या 32/2026 से जुड़ा है. बाद में CID ने जांच अपने हाथ में ली. 24 अप्रैल 2026 को CID थाना कांड संख्या 05/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई.
जांच में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. इनमें एसपी कार्यालय हजारीबाग के मुख्य लेखापाल और कथित मास्टरमाइंड शंभू कुमार, उनकी पत्नी काजल कुमारी सहयोगी रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, उसकी पत्नी खुशबू सिंह और धीरेंद्र सिंह शामिल हैं.
CID का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वेतन मद से करीब 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया.
अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. मामले की जांच अभी जारी है.
इसे भी पढ़ें : रांची में बढ़ेंगे एसपी रैंक के दो नए पद. सिटी एसपी-2 और एसपी मुख्यालय एवं अपराध का होगा सृजन
