GODDA : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के पैरडीह गांव में शुक्रवार रात दर्दनाक घटना सामने आई. 26 साल के मुजफ्फर अंसारी का शव गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सिर धड़ से अलग अवस्था में मिला.
इसे भी पढ़ें : नगराटोली छात्रावास में क्लस्टर प्रणाली के विरोध में छात्रों की आवाज, मातृभाषा शिक्षा और विषयों की सुरक्षा की मांग
बताया जा रहा है कि मुजफ्फर शाम को मोहर्रम का ताजिया देखने और खेलने के लिए घर से निकला था. देर रात उसका शव बरामद हुआ.
सूचना पर नगर थाना पुलिस ने रात करीब 1:30 बजे शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया.
शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे पोस्टमार्टम से पहले ही आक्रोशित परिजन और ग्रामीण असनबनी चौक पहुंच गए. सड़क जाम कर घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करने लगे.
जाम की सूचना पर नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद जाम समाप्त हुआ.
जानकारी के अनुसार मृतक मुजफ्फर अंसारी की शादी लगभग दो माह पहले ही हुई थी. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला में 3 आरोपियों को झटका
