RANCHI : अगर रांची में होने वाले डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए आप फ्री टिकट नहीं ले पाए थे तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. दर्शकों के लिए रेलवे नहीं बल्कि आयोजकों की ओर से एक और मौका दिया जा रहा है. 27 जुलाई से मुफ्त टिकटों का दोबारा वितरण शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन बदलेगा अपनी तस्वीर. यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं
इस चरण में 29 जुलाई से 16 अगस्त तक खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए दर्शक निशुल्क टिकट प्राप्त कर सकेंगे. ऐसे में जिन लोगों के हाथ पहली बार टिकट नहीं लग पाया था. वे अब समय रहते अपना टिकट हासिल कर सकते हैं.मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 27 जुलाई को शाम 5 बजे खेला जाएगा. मैच शुरू होने से पहले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इससे उद्घाटन समारोह और भी आकर्षक बनने की उम्मीद है.फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक और खास बात यह है कि जमशेदपुर एफसी की टीम में झारखंड के कई स्थानीय खिलाड़ी भी मैदान पर अपना दम दिखाएंगे.
अगर आप भी डूरंड कप का रोमांच स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं तो 27 जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे चरण के मुफ्त टिकट वितरण का लाभ उठा सकते हैं. समय पर टिकट लेने से आप इस ऐतिहासिक फुटबॉल आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में आज फिर बरसेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
