RANCHI : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. गुरुवार को राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश. तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.

कई जिलों में आज भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार. संताल परगना. कोल्हान और दक्षिणी झारखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज हो सकती है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन कई स्थानों पर जलजमाव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. खुले मैदानों में न जाएं और बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें. किसानों को भी मौसम का ताजा अपडेट देखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार. अगले 24 घंटे तक झारखंड में मानसून का प्रभाव बना रहेगा. ऐसे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
