RANCHI : राजधानी रांची के पिठौरिया घाटी में बुधवार सुबह ईंट लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक का खलासी घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खलासी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे में ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

रांची के पिठौरिया घाटी में ईंट लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
दुर्घटना के कारण पिठौरिया घाटी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. हालांकि पुलिस और स्थानीय प्रशासन की पहल पर यातायात को जल्द ही सामान्य कर दिया गया. फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
