RANCHI : राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त बनाने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है.
शहर में बढ़ती आबादी और बदलते अपराध को देखते हुए एसपी रैंक के दो नए पदों का प्रस्ताव तैयार किया गया है. फिलहाल यह प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित है.
इसे भी पढ़ें : रिम्स में फर्जी सर्टिफिकेट का बड़ा खेल, 3 से बढ़कर 25 एडमिशन CID के रडार पर, सफाई टेंडर की भी खुली जांच
किन दो नए पदों का होगा सृजन
झारखंड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक रांची में ये दो नए पद जोड़े जाएंगे.
सिटी एसपी-2: शहरी क्षेत्र के बढ़ते दायरे को संभालने के लिए.
एसपी मुख्यालय एवं अपराध प्रशासनिक कार्यों और संगीन अपराधों की मॉनिटरिंग व अनुसंधान के लिए.
फिलहाल राजधानी में एसपी रैंक के सिर्फ तीन अधिकारी तैनात हैं. सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी. नए पद बनने के बाद थानों के क्षेत्राधिकार में भी बड़ा बदलाव होगा.
योजना के तहत रांची शहर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा. सिटी एसपी साउथ और सिटी एसपी नॉर्थ. कांके, नामकुम और रिंग रोड के नए इलाके जो अब तक ग्रामीण एसपी के अधीन थे, उन्हें सिटी एसपी के कार्यक्षेत्र में शामिल किया जा सकता है.
रांची की आबादी और दायरा तेजी से बढ़ा है. साइबर क्राइम, संगठित अपराध और जमीन विवाद के अनुसंधान के लिए विशेष अधिकारियों की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें : 2026-30 सत्र से बदलेगी पढ़ाई की व्यवस्था, रांची के सिर्फ 3 सरकारी कॉलेजों में होगी साइंस की पढ़ाई
