RANCHI : रांची विश्वविद्यालय के अधीन सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई की व्यवस्था बदल दी गई है. शैक्षणिक सत्र 2026-30 से राजधानी रांची में अब सिर्फ तीन सरकारी कॉलेजों में ही साइंस की पढ़ाई होगी.
पहले शहर के छह कॉलेजों में साइंस पढ़ाई जाती थी.साइंस के लिए तय कॉलेज:नई व्यवस्था के तहत डोरंडा कॉलेज, रांची विमेंस कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज को साइंस शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : 10 मिनट में एंबुलेंस का दावा या रास्ते में दम तोड़ती व्यवस्था? साहिबगंज के राजमहल की घटना ने खड़े किए बड़े सवाल
इन तीनों कॉलेजों में बीएससी की कुल 1620 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. योगदा कॉलेज में इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य और अर्थशास्त्र की पढ़ाई होगी.
आरएलएसवाई कॉलेज में भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मानवशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, टीआरएल, वाणिज्य और अर्थशास्त्र पढ़ाए जाएंगे.
एसएस मेमोरियल कॉलेज में भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, वाणिज्य, अर्थशास्त्र और विदेशी भाषाओं के कोर्स चलेंगे.
एक अन्य कॉलेज में कॉमर्स, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होगी.
विश्वविद्यालय का मानना है कि इस बदलाव से विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी. संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा. प्रयोगशालाओं और लाइब्रेरी को मजबूत किया जाएगा.
छात्रों को बेहतर माहौल मिलेगा. शोध और प्रयोगात्मक शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा.छात्रों के लिए जरूरी:
नई व्यवस्था लागू होने के बाद छात्रों को विषय के अनुसार तय कॉलेजों में ही दाखिला लेना होगा.
10 मिनट में एंबुलेंस का दावा या रास्ते में दम तोड़ती व्यवस्था? साहिबगंज के राजमहल की घटना ने खड़े किए बड़े सवालइसे भी पढ़ें :
