JHARKHAND : झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. पूर्वी सिंहभूम जिले की करीब 2.86 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल माह की राशि जल्द भेजी जाएगी. इसके लिए विभागीय स्तर पर भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चली समझाइश
भाग की प्रभारी सहायक निदेशक रूपा रानी तिर्की ने जानकारी दी कि लाभुक महिलाओं के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से राशि भेजी जाएगी. तकनीकी समस्याओं को दूर करते हुए भुगतान प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया गया है.
उन्होंने बताया कि राशि जल्द ही लाभुकों के बैंक खातों में क्रेडिट हो जाएगी. महिलाएं अपने भुगतान की स्थिति की जानकारी नजदीकी बैंक शाखा या प्रज्ञा केंद्र में जाकर प्राप्त कर सकती हैं.
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें. अप्रैल माह की राशि जारी होने से जिले की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा.
मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
आवेदक महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
राशन कार्ड
बैंक पासबुक
वोटर आईडी कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
अप्रैल माह की राशि जारी होने के बाद पूर्वी सिंहभूम की लाखों महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : जापान ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, अल्फांसो से लेकर लंगड़ा तक के निर्यात पर असर
