RANCHI : झारखंड की राजनीति और कानूनी गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
इसे भी पढ़ें : तपिश से मिली राहत, लेकिन आसमान से बरस रहा खतरा, झारखंड में मानसून के साथ ठनका का अलर्ट
हालांकि अभी तक राजीव रंजन के इस्तीफे के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सरकार की ओर से भी इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में इस्तीफे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
राजीव रंजन लंबे समय से झारखंड सरकार के महाधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में उन्होंने अदालत में सरकार का पक्ष रखा और कानूनी रणनीतियों में अहम भूमिका निभाई.
महाधिवक्ता का पद राज्य की कानूनी व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस पद पर किसे नई जिम्मेदारी सौंपती है और इस्तीफे के पीछे की वास्तविक वजह क्या सामने आती है.
