KODERMA : कोडरमा के झुमरीतिलैया में मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही चलती ई-रिक्शा में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. हालांकि इस खुशी के बीच दुखद खबर यह रही कि जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की बाद में मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी पूनम देवी मंगलवार शाम एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए जा रही थीं. इसी दौरान उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. क्लिनिक पहुंचने से पहले ही चलती ई-रिक्शा में उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दे दिया.
इसी दौरान वहां से अपने पति के साथ गुजर रही ANM नर्स प्रियंका कुमारी की नजर भीड़ पर पड़ी . जब वह ई-रिक्शा के पास पहुंचीं तो देखा कि महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया है जबकि दूसरा बच्चा जन्म नाल में फंसा हुआ है.
सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रियंका कुमारी ने हिम्मत दिखाई और महिला की मदद करते हुए दूसरे बच्चे का भी सुरक्षित प्रसव कराया.इसके बाद स्थानीय लोगों और नर्स की मदद से तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई. मां और दोनों नवजात बच्चों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.
इसे भी पढ़ें : रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर होटल कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी
