RANCHI : सावन के साथ झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार, 20 जुलाई को राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग सहित आसपास के जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति भी बन सकती है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. किसानों को भी गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खेतों में काम नहीं करने की हिदायत दी गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. ऐसे में जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें, छाता या रेनकोट साथ रखें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें.
इसे भी पढ़े : वित्त मंत्री ने अधिकारियों के कामकाज पर उठाए सवाल, कहा- निर्देशों की हो रही अनदेखी
