RANCHI : रांची में एक बार फिर गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस बार फिरायालाल चौक स्थित जलजोगा रेस्टूरेंट के मालिक मिहिर घोष को 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी गई है.रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने और गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है.
इसे भी पढ़ें : विधायक नीरा यादव के निजी चालक की धारदार हथियार से हत्या
मिहिर घोष ने इस मामले में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
पीड़ित कारोबारी के अनुसार, 2 जून की सुबह व्हाट्सएप चेक करने के दौरान एक विदेशी नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला.
मैसेज में खुद को दुबई में बैठा गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए 50 लाख रुपये की प्रोटेक्शन मनी की मांग की गई. साथ ही दावा किया गया कि कारोबारी और उनके परिवार की रेकी की जा चुकी है.
धमकी भरे संदेश में लिखा गया कि अगर जल्द पैसे नहीं दिए गए तो पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. मैसेज में पहले हुई आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र कर डराने की कोशिश की गई.
मैसेज भेजने के बाद कारोबारी को कई बार व्हाट्सएप वॉयस कॉल भी किए गए. जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो वॉयस मैसेज भेजकर धमकी दी गई. यहां तक कहा गया कि पुलिस को जानकारी देने पर भी जान नहीं बचेगी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के शोधकर्ताओं का बड़ा आविष्कार, AI ब्लड शुगर टेस्टिंग डिवाइस को पेटेंट
