JHARKHAND : झारखंड में बुधवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा सकता है. राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. वहीं पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
इसे भी पढ़े : झारखंड पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 2027 में मतदान की संभावित तारीख सामने आई
मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह समेत कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 50 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. इसके साथ ही वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
बारिश की संभावना के बीच लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.
दूसरी ओर पलामू, गढ़वा और चतरा में गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है. खासकर पलामू में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इससे दिन के समय लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें : सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में नया मोड़, कर्मचारी को आरोपी बनाने की मांग
