RANCHI : रांची से एक बड़ी कॉर्पोरेट खबर सामने आई है. वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपने नेतृत्व में अहम बदलाव करते हुए रवीश शर्मा को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है. यह नियुक्ति 1 मई 2026 से प्रभावी हो चुकी है.रवीश शर्मा इससे पहले कंपनी में डिप्टी CEO के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें संगठन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मेटल्स और माइनिंग सेक्टर में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शर्मा ने कंपनी के संचालन और रणनीतिक फैसलों में पहले भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand T20 League : राजधानी रांची में क्रिकेट का धमाका, IPL जैसा रोमांच तैयार!
बताया जा रहा है कि वेदांता समूह के साथ उनका लंबा अनुभव कंपनी की कार्यकुशलता बढ़ाने और विकास को गति देने में मददगार रहा है. ऐसे में उनका CEO बनना कंपनी के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है.खास बात यह है कि यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब डिमर्जर के बाद वेदांता स्टील एक नए फेज में प्रवेश कर रहा है. इस नए दौर में कंपनी को मजबूत नेतृत्व की जरूरत थी, जिसे अब रवीश शर्मा पूरा करेंगे.
उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में कंपनी के संचालन में सुधार, उत्पादन क्षमता में विस्तार और बिजनेस ग्रोथ को नई दिशा मिलेगी.वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड देश की प्रमुख स्टील कंपनियों में गिनी जाती है, जो उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन और सतत विकास के लिए जानी जाती है .
इसे भी पढ़ें : पलामू में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, दो लोग घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार
