RANCHI : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अदालत ने जांच एजेंसी से अप-टू-डेट केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : 15 दिन में अस्पताल सुधारो नहीं तो कार्रवाई. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का सख्त अल्टीमेटम
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी सोनू शर्मा और मोनू कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई.
मामले के अनुसंधानकर्ता कोर्ट में उपस्थित हुए, लेकिन केस डायरी पेश नहीं कर सके. इस पर अदालत ने अगली सुनवाई तक अपडेटेड केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.
गौरतलब है कि 11 अप्रैल को पुलिस ने तमाड़ के रड़गांव स्थित एक अर्ध-निर्मित मकान में छापेमारी कर अंतरराज्यीय पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़ किया था.
इस दौरान गिरोह के पांच सरगनाओं समेत 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मामले में अब तक 161 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि छह की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है .
इसे भी पढ़ें : बोआरीजोर में पेंशन का खेल! युवाओं को वृद्धावस्था और सुहागिनों को विधवा पेंशन मिलने के आरोप
