PALAMU : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र स्थित बरालोटा में जीएलए कॉलेज के पास ठेकेदार एवं कारोबारी संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को गोली मार दी गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घायल संजय तिवारी को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

जमीन विवाद बना गोलीकांड की वजह
पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. पीड़ित के भतीजे पर गोली चलाने का आरोप है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. बता दें कि संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बड़े ठेकेदारों में शामिल हैं. इसके अलावा उनका शराब कारोबार से भी जुड़ाव बताया जाता है.
