RANCHI : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस बार बिना APAAR ID के स्नातक नामांकन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपना APAAR प्रोफाइल अपडेट करना होगा. उसके बाद ही चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

8 जुलाई तक करें आवेदन
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष नामांकन प्रक्रिया को APAAR प्रणाली से जोड़ दिया गया है. ऐसे में अभ्यर्थियों के APAAR प्रोफाइल में दर्ज जानकारी ही आवेदन पत्र में स्वतः प्रदर्शित होगी। यदि प्रोफाइल में नाम. माता-पिता का नाम. जन्मतिथि.आधार संख्य. श्रेणी या अन्य किसी विवरण में त्रुटि होगी. तो वही गलती आवेदन पत्र में भी दिखाई देगी.जिससे दस्तावेज सत्यापन और नामांकन प्रक्रिया के दौरान परेशानी हो सकती है. छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जयेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले अपना APAAR प्रोफाइल अच्छी तरह जांच लें. आवश्यक संशोधन कर लें. इसके बाद चांसलर पोर्टल पर आवेदन भरते समय सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान करें. जब तक सभी विवरण पूरी तरह सही नहीं हो जाएं. तब तक आवेदन शुल्क जमा न करें. क्योंकि शुल्क जमा होने के बाद त्रुटियों में संशोधन करना कठिन हो सकता है.
विश्वविद्यालय ने बताया कि स्नातक नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है. ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को समय रहते अपना APAAR प्रोफाइल अपडेट कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बिना APAAR ID के किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
