RANCHI : राजधानी रांची के प्रमुख बाजारों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. शहर के तीन प्रमुख बाजारों के कायाकल्प की योजना पर काम तेज हो गया है. इसके तहत डेली मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग. आधुनिक होटल और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई जा रही है. इसका उद्देश्य बाजारों में बढ़ती भीड़. ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान करना है.\
इसे भी पढ़े : रांची समेत कई जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, खराब मौसम से फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित

डेली मार्केट में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग और होटल
प्रस्तावित योजना के अनुसार डेली मार्केट क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. जिससे बड़ी संख्या में वाहन व्यवस्थित रूप से पार्क किए जा सकेंगे. इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल और व्यावसायिक परिसर भी विकसित किए जाने की तैयारी है. इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ शहर में आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.नगर प्रशासन का मानना है कि बाजारों के आधुनिकीकरण से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी. परियोजना के तहत बाजारों में बेहतर सड़क. प्रकाश व्यवस्था. स्वच्छता. सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी मजबूत किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और तकनीकी पहलुओं पर काम किया जा रहा है. डीपीआर और आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.
इसे भी पढ़े : JSSC भर्ती 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 20 जुलाई तक करें आवेदन
शहर के व्यवसायियों और आम लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद रांची के प्रमुख बाजारों की तस्वीर बदलेगी और पार्किंग व ट्रैफिक जैसी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी.
