RANCHI : पेट्रोल-डीजल के वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने की अपील का असर अब रांची में भी देखने को मिल रहा है. रांची की मेयर रोशनी खलखो ने इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी निभाते हुए स्कूटी से शहर का भ्रमण शुरू किया है.

मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि यह केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है. ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक को आगे आने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी जरूरत के अनुसार ही वाहनों का उपयोग करें और ईंधन बचाने में सहयोग करें.
राजधानी की मेयर के रूप में उनकी यह पहल लोगों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है. सामाजिक और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों से भी इस दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया गया है.
