RANCHI : बुंडू में पति की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.
17 दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है.बीती 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के सुमानडीह गांव के पास महादेवटांड़ के जंगलों में एक अधजला और बिना सिर का शव मिला था.
इसे भी पढ़ें : JPSC फिर विवादों में. 14वीं PT का परिणाम जारी होते ही कट-ऑफ, रोल नंबर गैप और पारदर्शिता पर सवाल
शव की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती था. लेकिन मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर गुदा “संजय राय पाल” टैटू पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बना.
जांच में पता चला कि मृतक संजय लोहरा की पत्नी सुबोधनी देवी का पिछले 2 साल से तमाड़ के धोबी टोला निवासी रमन कुमार सेठ के साथ अवैध प्रेम संबंध था.
संजय को जब इस अफेयर की भनक लगी तो घर में विवाद शुरू हो गया.पुलिस के मुताबिक सुबोधनी ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.
18 जून को उसने संजय को शादी में जाने के बहाने बुंडू बुलाया. रास्ते में सोनाहातु के आड़िया सतिया नदी किनारे शौच का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई.
तभी पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी रमन और उसके 2 साथी कार से पहुंचे. सबने मिलकर संजय को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला. फिर शव को कार में डालकर सुमानडीह जंगल ले गए.
वहां धारदार हथियार चापड़ से सिर धड़ से अलग कर दिया. पहचान छिपाने के लिए धड़ पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. कटा हुआ सिर तमाड़ के रानी वन जंगल में जमीन में गाड़ दिया.
पुलिस को भटकाने के लिए संजय की बाइक तमाड़ के बबईकुढ़ी में छोड़ दी.पुलिस ने दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया.
उनकी निशानदेही पर रानी वन जंगल से संजय का कटा हुआ सिर बरामद किया गया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़, कार, 2 मोबाइल और बाइक भी जब्त की है.
इसे भी पढ़ें : पलामू में मिलावटी सरसों तेल से 20 दिन में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत. झाड़-फूंक के चक्कर में बिगड़ी बात
