JHARKHAND : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश और एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी कर रही है.
इसे भी पढ़ें : तुपुदाना दुष्कर्म कांड पर भाजपा महिला मोर्चा की पीड़ित परिवार से मुलाकात, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
डूरंड कप के 135वें संस्करण के तहत रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त तक कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे.
138 साल के फुटबॉल इतिहास में यह पहला मौका है जब रांची को इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है. आयोजन को लेकर खेल विभाग, सेना और जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
ग्रुप C के सभी मैच: रांची में ग्रुप C के 6 लीग मैच और 1 क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा.
स्टेडियम अपग्रेड: 30 हजार क्षमता वाले बिरसा मुंडा स्टेडियम को AIFF के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है.पिच, फ्लड लाइट, चेंजिंग रूम और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किए जा रहे हैं.
प्रवेश मुफ्त: खेल विभाग ने फुटबॉल प्रेमियों के लिए स्टेडियम में प्रवेश फ्री रखा है. पास और टिकट मुफ्त जारी किए जाएंगे.
स्टार खिलाड़ी: जमशेदपुर FC के स्टार विंगर ऋत्विक दास और ISL के अनुभवी डिफेंडर प्रतीक चौधरी मैदान पर दिखेंगे.
इसे भी पढ़ें : SBI कार्ड का झांसा देकर ठगी करने वाला नसरुद्दीन अंसारी अरेस्ट
