JHARKHAND : बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव वाले क्षेत्र का असर झारखंड पर भी पड़ने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3 दिनों के लिए भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.
इसे भी पढ़ें : तुपुदाना दुष्कर्म कांड पर भाजपा महिला मोर्चा की पीड़ित परिवार से मुलाकात, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
कहां-कहां होगी बारिश:15 जुलाई: रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश की संभावना.
रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश.17 जुलाई: गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और रांची के कुछ इलाकों में भारी बारिश.
मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई है. किसानों और आम लोगों से वज्रपात के समय सचेत रहने की अपील की गई है.
मंगलवार को रांची समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. बहरागोड़ा में 22 मिमी और जमशेदपुर में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, जमशेदपुर 32.4 डिग्री, मेदिनीनगर 35.4 डिग्री और बोकारो 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम केंद्र के अनुसार 1 जून से 14 जुलाई 2026 तक झारखंड में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस दौरान सामान्य 326 मिमी के मुकाबले केवल 193.2 मिमी बारिश हुई.
रांची में भी 22 प्रतिशत कम बारिश है. सामान्य 336.3 मिमी के मुकाबले यहां 263.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें : SBI कार्ड का झांसा देकर ठगी करने वाला नसरुद्दीन अंसारी अरेस्ट
