RANCHI : रांची में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. राजधानी की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी के निर्देश पर कुल 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है.
इसे भी पढें : SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, सेंटर से 50 मीटर दूर बैठकर सिस्टम हैक कर रहे थे आरोपी
सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं मो. कफील अहमद को बेड़ो थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी बनाया गया है.विधानसभा थाना की कमान अब सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ठाकुर को दी गई है.
इसके अलावा शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना, गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना और दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.इन इलाकों में नए अधिकारियों की नियुक्ति से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी.
ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है. सब इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार को दशमफॉल थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना की जिम्मेदारी दी गई है. मोराबादी टीओपी में सब इंस्पेक्टर राहुल को प्रभारी बनाया गया है. अक्षय कुमार को एदलहातू टीओपी, विवेक कुमार को चुटुपालू टीओपी और पूजा विभुति उरांव को हिल टीओपी सुखदेवनगर की कमान सौंपी गई है.अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना प्रभारी और धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है.
इसे भी पढें : झारखंड में मौसम का डबल अटैक ,कहीं लू का कहर तो कहीं आंधी-बारिश की चेतावनी
