RANCHI : झारखंड शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है. पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को ED के सामने पेश हुए.
रामेश्वर उरांव रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ED के जोनल कार्यालय पहुंचे. जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें : रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज
ED ने इससे पहले रोहित उरांव को 29 जून और रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि दोनों निर्धारित तारीख पर पेश नहीं हुए थे.
उन्होंने ED से 3 सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था.दोनों के अनुरोध पर विचार के बाद ED ने 3 सप्ताह की बजाय 1 सप्ताह का समय दिया.
इसके बाद रोहित उरांव को 6 जुलाई और रामेश्वर उरांव को 7 जुलाई को उपस्थित होने का दूसरा समन जारी किया गया.6 जुलाई को रोहित उरांव ED के सामने पेश हुए थे.
अब 7 जुलाई को पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव भी ED के सवालों का जवाब देने पहुंचे हैं.शराब घोटाले में ED की जांच लगातार जारी है.
इसे भी पढ़ें : बिष्टुपुर की घटना के बाद आदित्यपुर में प्रशासन सख्त, 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों के बार में प्रवेश पर रोक
