GODDA : गोड्डा सदर एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने राजाभिट्ठा थाना का निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना के विभिन्न अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया. साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.
एसडीपीओ ने फरार और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा. इसके अलावा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया.
उन्होंने आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान करने और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया. एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान पथरगामा सह गोड्डा पुलिस निरीक्षक दिनेश महली समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़े : गोल्ड मेडल जीतने वाली पार्वती तोपनो का घर बारिश में ढहा, प्रशासन से मदद की गुहार
रिपोर्ट :विजय ठाकुर ,गोड्डा
