Arafat
PAKUR : पाकुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 11वीं कक्षा के परीक्षाफल में सफलता हासिल की है. जिले ने पूर्व के 12वें स्थान से छलांग लगाकर इस वर्ष तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो समर्पित प्रयासों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है. इस वर्ष कुल 99.59% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार को दर्शाता है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो एक सकारात्मक संकेत है. परीक्षाफल में सुधार होने से तीसरा स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि जिले के शिक्षण तंत्र को मजबूत बनाता है.
इसे भी पढ़ें : Breaking: बोकारो के बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड में पुष्पा की मां ने प्राप्त कंकाल को पुष्पा का होने से किया इनकार
परिणाम सुधार में भी तीसरा स्थान
केवल समग्र परिणाम ही नहीं, बल्कि परीक्षाफल में सुधार की दृष्टि से भी पाकुड़ जिले ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि जिले के शिक्षण तंत्र की मजबूती को दर्शाती है. जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट परख-2.0 ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इस पहल के माध्यम से शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, नियमित मूल्यांकन और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया गया. इस उपलब्धि का श्रेय जिले के मेहनती विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों के सतत सहयोग को जाता है. सभी ने मिलकर शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है.
उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है.
इसे भी पढ़ें : JAC 11th Result 2026: 99.12% छात्र सफल, पिछले साल से बेहतर रहा प्रदर्शन
