Nakib Ziya
RANCHI : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को कक्षा 11वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किया. इस वर्ष परीक्षा परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा. जहां कुल 99.12% परीक्षार्थी सफल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में बुजुर्ग महिला से दिन दहाड़े बदमाशों ने छीना सोने का चेन
इस बार का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है. वर्ष 2025 में जहां 98.12% छात्र सफल हुए थे. वहीं इस साल सफलता दर में करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे साफ है कि छात्रों के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है.
रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया. सफल छात्रों के चेहरे पर खुशी झलक रही है. वहीं शिक्षा विभाग भी इस बेहतर परिणाम को लेकर उत्साहित नजर आया.
इस मौके पर जैक के सचिव जयंत मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. छात्र अपना रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : इस महीने नहीं आएंगे मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए, 87 लाख लाभुकों को करना होगा इंतजार
