NEW DELHI : 21 जून को होने वाली NEET UG री-एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
इसे भी पढ़ें : कल ओडिशा दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी होंगी साथ ; 47600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.
NMC ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है.
साथ ही 20 और 21 जून को मेडिकल कॉलेज खुले रखने तथा UG और PG छात्रों की छुट्टियां रद्द करने को कहा गया है.
वहीं NTA ने स्पष्ट किया है कि पगड़ी, हिजाब, मंगलसूत्र, सिंदूर और अन्य धार्मिक प्रतीकों पर कोई प्रतिबंध नहीं है.
हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.
ड्रेस कोड के तहत छात्रों को हल्के रंग के और आधी बांह वाले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनकर आने को कहा गया है.
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, भारी आभूषण और बड़े बेल्ट ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी अभ्यर्थियों की दो स्तर पर जांच की जाएगी.
पहले एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच होगी, जबकि दूसरे चरण में बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा.
NTA के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर CCTV के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके अलावा जिला और राज्य पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी.
अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला,पुरुष एसिड पीड़ित को मिलेगा 15 लाख मुआवजा
